प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कल से नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो रहा है और इसी के साथ देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि नवरात्रि के पहले दिन, सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे। उनका कहना है कि यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती देंगे।

