गाजियाबाद-नोएडा हाईवे पर ट्रक हादसा, महिला कांस्टेबल की मृत्यू |

गाजियाबाद-नोएडा हाईवे पर ट्रक हादसा, महिला कांस्टेबल की मृत्यू |

गाजियाबाद से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर लाल कुआं के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला कांस्टेबल का शरीर सड़क पर बिखर गया था। जानकारी के अनुसार, मृतक कांस्टेबल अनुराधा मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना निवासी थीं। वह 2011 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुईं और वर्तमान में हेड कांस्टेबल के रूप में नोएडा के दादरी थाने में तैनात थीं।

वह गाजियाबाद से नोएडा अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी वेव सिटी थाना क्षेत्र के लाल कुआं के पास ट्रक की चपेट में आ गईं। वेव सिटी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हाईवे पहले भी हादसों के लिए जाना जाता है। ऐसे में सड़क पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, खासकर छोटे वाहनों पर सवार लोगों के लिए, ताकि इस तरह के दर्दनाक हादसे रोके जा सकें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *