रेलवे मैदान में हुआ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

रेलवे मैदान में हुआ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ


रेलवे मैदान में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुई।आयोजन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, मीरा प्रवीण सिंह, सम्पा साहा, हिसाबी राय, विवेकानंद तिवारी, रूपेश भगत, अनिकेत गोस्वामी, दिपक साहा उपस्थित थे। उद्घाटन मैच जिला वॉलीबॉल संघ एवं लुतफल वॉरियर्स के बीच खेला गया।अतिथियों ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,दीनदयाल उपाध्या के चित्रों पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि खेल ना केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि समाज को अनुशासन और ऊर्जा से भी भरता है।उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि देश को विकसित भारत बनाना है तो पहले फिटनेस और हेल्थ पर जोर देना होगा। कार्यक्रम मे स्कूल कॉलेज के छात्रों के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के बिना विकसित भारत बनाने की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम में विपिन कुमार चौधरी, राणा शुक्ला, उजय राय, लाल्टू भौमिक, संजय राय, अविनाश पंडित, मुन्ना रविदास, अभिषेक भगत, जितेश रजक, ओमप्रकाश नाथ, अजीत मंडल, मनीष कुमार, रतुल दे उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *