कैमूर पहुंची रोहतास जिला के जिला समादेष्टा जहां उनकी मौजूदगी में भभुआ पुलिस लाइन में मृतक पुलिस के जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उसके बाद शव को परिजनों अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया, वहीं इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि जोभी सरकारी मुआवजा होगा वह सब इनके परिजनों को दिया जाएगा, वहीं उन्होंने शोक संवेदना भी व्यक्त कीं, वहीं उन्होंने बताया कि कल दुर्गावती थाना में स्थित होमगार्ड के जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ड अटैक से मौत हो गई थी,जिसकी पुष्टि चिकित्सक द्वारा किया गया था,यह मोहनिया थाना क्षेत्र के लहुरबारी गांव के निवासी थे जिनका नाम दिनेश पांडे था, ड्यूटी के दौरान इस घटना से हमारे गृह रक्षा वाहिनी दल को काफी आहत हुई है, इसलिए हमारी तरफ से और पूरी गृह रक्षा वाहिनी दल ग्रुप के तरफ से इनके परिजनों को संवेदना व्यक्त की गई है, और हमेशा समय पड़ने पर साथ दिया जाएगा, वहीं आज

भभुआ के पुलिस लाइन में इनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विधिवत श्रद्धांजलि दी गई है उसके उपरांत शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. इसके साथ ही इनके परिजनों को तत्काल 15000 रुपए अंतिम संस्कार के लिए दिया गया है, उसके बाद अनुग्रह अनुदान की राशि के साथ जो भी अनुदान मिलता है वह सब उनके परिजनों को दिया जाएगा, इसके साथ ही 4 लाख की मुआवजा राशि दिया जाएगा इनके पत्नी को पेंशन चालू कराया जाएगा, लेकिन इनका एक भी बाल बच्चा नहीं है इसका हम सभी को अफसोस है, नहीं तो बच्चों को अनुकम्पा के तहत नौकरी दिया जाता, वहीं शव पाने के बाद परिजन फफक फफक कर रोने लगे जहां एक पल के लिए माहौल गमगीन हो गया, वहीं परिजन शव को लेकर अपने साथ चलें गए।

