अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को लगभग दो घंटे लंबी फोन बातचीत की। यह तीन महीने में उनकी पहली बातचीत थी और इसे ट्रंप ने ‘बेहद सकारात्मक’ बताया। फोन कॉल में व्यापार, फेंटानिल तस्करी, यूक्रेन युद्ध और टिकटॉक को अमेरिका में चलाने की मंजूरी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने बताया कि वह 2026 की शुरुआत में चीन जाएंगे और शी जिनपिंग इसी समय अमेरिका का दौरा करेंगे। ट्रंप ने

टिकटॉक डील की मंजूरी के लिए शी की सराहना की और बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के पूरा होने के बाद यह डील लागू होगी। टिकटॉक को बिक्री के लिए समयसीमा अब 16 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

