प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदम्ब का एक पौधा लगाया। यह पौधा यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भेजा गया विशेष उपहार है। यह पहल मित्रता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक

मानी जा रही है। ब्रिटिश हाई कमीशन के अनुसार, किंग चार्ल्स ने इस पौधे के माध्यम से पीएम मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को सराहा है।

