विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा ने अपनी भावनाएँ व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि आज क्या हुआ। ऐसा बहुत समय से नहीं हुआ था। टोक्यो आने से पहले मुझे कुछ समस्याएं थीं। दो हफ्ते पहले जब हम चेक गणराज्य में ट्रेनिंग कर रहे थे, तो कुछ लोगों

को पता था कि मुझे पीठ में तकलीफ है। मुझे लगा था कि मैं इससे उबर जाऊंगा, लेकिन भाला फेंकना वाकई बहुत मुश्किल था। अगर आप अच्छी स्थिति में नहीं हैं, तो आप बाहर हो जाएंगे।” नीरज का यह बयान उनके फैंस और खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

