प्लॉट सर्वे में लापरवाही : 154 सर्वेक्षकों का वेतन रोका गया 

प्लॉट सर्वे में लापरवाही : 154 सर्वेक्षकों का वेतन रोका गया 


कैमूर ज़िले के भभुआ में कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्लॉट सर्वे कार्य में धीमी प्रगति पर बड़ी कार्रवाई हुई है। 676637 प्लॉटों के सर्वे का काम तय समय में पूरा न होने पर 154 सर्वेक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। कृषि पदाधिकारी ने साफ कर दिया है कि काम समय पर पूरा नहीं हुआ, तो आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने ज़िले में 676637 प्लॉटों के सर्वे का लक्ष्य तय किया था। इस कार्य के लिए 184 सर्वेक्षकों को नियुक्त किया गया, और डेडलाइन 26 सितंबर तय की गई थी। लेकिन 9 सितंबर तक सिर्फ 25% काम ही पूरा हो पाया, जिसके बाद कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कुछ सर्वेक्षक अब तेजी से काम कर रहे हैं, लेकिन 85 सर्वेक्षक अभी भी धीमी गति से काम कर रहे हैं। उन्होंने सर्वेक्षण कर्मियों से अपील की है कि 26 सितंबर तक हर हाल में सर्वे का लक्ष्य पूरा करें, ताकि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। अब देखना होगा कि क्या सर्वेक्षण टीम तय समय तक अपना लक्ष्य पूरा कर पाती है या फिर आगे और भी सख्त कार्रवाई होती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *