भभुआ नगर परिषद में श्रमदान से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान

भभुआ नगर परिषद में श्रमदान से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान

खबर कैमूर से है जहां नगर पर्षद भभुआ में आज 17 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया.इस दौरान नप के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय द्वारा नप कर्मियों को शपथ दिलाते हुए श्रमदान किया गया.इस दौरान नगर पर्षद क्षेत्र में ईओ और नगर सभापति विकास तिवारी के द्वारा पौधारोपण भी किया गया.इसके बाद स्वच्छता अभियान रैली का आयोजन किया गया.जिसमे सभी वार्ड पार्षद, स्वच्छता कर्मी एव नगर पर्षद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, इस दौरान नप ईओ और सभापति ने सड़क पर झाड़ू लगाया और शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से अपील किए, वहीं नगर परिषद ईओ संजय उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए और हमें अपने घर के समान ही आसपास एवं कार्यालयों में साफ सफाई रखना चाहिए ये हमारा नैतिक कर्तव्य है.

आज शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है. जन-जागरूकता से ही शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है. इसके लिए हमे अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाना होगा. उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. वहीं नगर सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने लोगों से अपील किया कि आप जो कचड़ा शहर में जहां तहां फेंक देते हैं जिससे शहर गंदा ही नहीं होता. बल्कि एक बीमारी का संकेत भी देता है, इसलिए आप लोग घर के कचड़ा को थैली में कर के रखें जब हमारा कर्मी जाए तो उसे कचड़ा दे दें, इससे शहर ही नहीं आपका घर भी साफ और स्वच्छ रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने शहर के दुकानदारों से कहा कि आप अपने बाहर लगाए हुए डस्टबिन में ही दुकान के कचड़ा को फेंके अन्यथा सड़क पर कचड़ा फेंकते पकड़े जाने पर नगर परिषद द्वारा कार्रवाई किया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *