
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को 1xBet से जुड़े अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। अधिकारियों के अनुसार सोनू सूद को 24 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होना पड़ेगा। ईडी ने इस मामले में कई मशहूर हस्तियों और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों से भी पूछताछ की है। इसमें उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना के नाम शामिल हैं। अधिकारी बता रहे हैं कि सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म विज्ञापन अभियानों में 1xBet और 1xBet Sporting Lines जैसे छद्म नामों का उपयोग कर रहे थे, जिसमें क्यूआर कोड से उपयोगकर्ताओं को साइट पर भेजा जा रहा था, जो भारतीय कानून का उल्लंघन है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद आखिरी बार फिल्म ‘माधा गज राजा’ और ‘फतेह’ में नजर आए थे। फिलहाल वह पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में भी जुटे हैं।

