
खबर कैमूर से है जहां घर में खटिया पर सो रहे एक व्यक्ति को जहरीला सांप ने काटा, झाड़ फूंक के चक्कर में गई जान, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा भभुआ सदर अस्पताल, मामला चांद थाना क्षेत्र के कलउरा गांव की है, इस घटना से मृतक के परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। मृतक चांद थाना क्षेत्र कलउरा गांव निवासी स्वर्गीय लोचन राम का 58 वर्षीय पुत्र रामश्रय राम बताया जाता है, वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई राम आश्रय राम ने बताया कि मेरे भईया रात को खाना खाने के बाद अपने मिट्टी के मकान में खटिया पर सो रहे थे, तभी आधी रात को उन्हें जहरीला सांप ने काट लिया जब उन्होंने देखा कि मुझे सांप ने काट लिया और भागने लगा। जिसके बाद उन्होंने सांप काटने की बात अपने परिवार के लोगों को बताया जिसके बाद उन्हें गांव में ही झाड़ फूंक कराया गया, जिसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दुर्गावती झाड़ फूंक के लिए ले जाया गया लेकिन फिर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, उसके बाद उन्हें इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया, मृतक के दो पुत्र हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुआ है, इसलिए मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिया जाए। वहीं ईटीवी भारत लोगों से अपील करता है कि अगर आपके आस पास किसी को सांप काट ले तो झाड़ फूंक की चक्कर में ना पड़े और आप उसे तुरंत अपने निजी अस्पताल में ले जाएं ताकि सही समय पर चिकित्सक मरीज को एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाकर उसकी जान बचा सके।

