भारत से डीजल आयात पर यूक्रेन का बड़ा फैसला

भारत से डीजल आयात पर यूक्रेन का बड़ा फैसला

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते दुनिया भर में ईंधन आपूर्ति की तस्वीर बदल चुकी है. इसी बीच, भारत से आने वाले डीजल को लेकर यूक्रेन ने एक बड़ा फैसला लिया है. यूक्रेन अब भारत से तेल का व्यापार नहीं करना चाहता है. हालांकि, इसे पूरी तरह से तुरंत बंद नहीं किया जा सकेगा, लेकिन यूक्रेन 1 अक्टूबर से भारत से आने वाली हर डीजल खेप की जांच करेगा. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उस डीजल में रूसी कच्चे तेल की कोई मिलावट न हो. यूक्रेन की एक प्रमुख एनर्जी कंसल्टेंसी ‘एनकॉर’ के अनुसार, रूसी तेल से जुड़ाव के कारण यूक्रेन भारतीय डीजल आयात को सीमित करना चाहता है. यह कदम देश की सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर उठाया जा रहा है. इसके तहत, भारत से आने वाली हर डीजल खेप की लैब टेस्टिंग की जाएगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *