अमेरिकी टैरिफ से रक्षा सहयोग पर कोई बड़ा असर नहीं: राजेश कुमार सिंह |

अमेरिकी टैरिफ से रक्षा सहयोग पर कोई बड़ा असर नहीं: राजेश कुमार सिंह |

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर कहा कि व्यापारिक तनाव का रक्षा सहयोग पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि व्यापारिक तनाव धीरे-धीरे कम हो रहे हैं और भारत-अमेरिका के बीच बातचीत फिर से शुरू हो गई है।

राजेश कुमार सिंह ने कहा कि रक्षा सहयोग और बातचीत निरंतर जारी रही है। हल्के लड़ाकू विमानों के लिए जनरल इलेक्ट्रिक से इंजन भी मंगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इस दौरान भारतीय सेना को दो अपाचे हेलिकॉप्टर भी प्राप्त हुए हैं। रक्षा सचिव ने आशा व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत सफल होगी और यह सहयोग भविष्य में भी मजबूती से जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *