राइटविंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के एक दिन बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यांकीज़ के मैच में ‘YMCA’ गाने पर डांस करते दिखे। ट्रंप ने अपनी चेयर पर बैठे-बैठे और खड़े होकर मूवमेंट किया, जिससे वहां मौजूद कुछ लोगों ने हूटिंग की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे अनुचित और संवेदनहीन करार दिया। हालांकि कुछ लोगों ने ट्रंप की डांसिंग को एंजॉय किया। ट्रंप हमेशा की तरह सिग्नेचर सूट और

लाल टाई में नजर आए और यांकीज़ टीम के अध्यक्ष रैंडी लेविन के साथ मैच के दौरान बातचीत की। यांकीज़ ने चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देते हुए मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया मिली-जुली रही – कुछ ने ट्रंप की खुशी को सकारात्मक बताया, जबकि कई ने इसे संवेदनहीन और अनुचित करार दिया।

