सिक्किम के पश्चिमी इलाके अपर रिम्बी में गुरुवार रात को भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहत-बचाव दल ने बाढ़ से प्रभावित ह्यूम नदी पर पेड़ों के तनों से अस्थायी पुल बनाकर 2 महिलाओं को बाहर निकाला। इनमें से एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी की हालत नाज़ुक है। स्थानीय

लोग, पुलिस और SSB के जवान मिलकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। गेजिंग के पुलिस अधीक्षक त्शेरिंग शेरपा ने बताया कि कठिन हालात में भी लापता लोगों की तलाश जारी है। इससे पहले सोमवार को भी ग्यालशिंग जिले में भूस्खलन से एक महिला की मौत हुई थी। लगातार बारिश और भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

