नेपाल हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के 10 श्रद्धालु, BJP नेता सुनील तायल भी शामिल

नेपाल हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के 10 श्रद्धालु, BJP नेता सुनील तायल भी शामिल

नेपाल में अराजक हालात के बीच मुजफ्फरनगर के दर्जनभर लोग फंस गए हैं। सभी श्रद्धालु पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए नेपाल गए थे। जानकारी के मुताबिक, 7 सितंबर को नई मंडी क्षेत्र से भाजपा नेता सुनील तायल समेत 10 लोगों का जत्था नेपाल रवाना हुआ था। ये सभी लोग एक सप्ताह के दर्शन के लिए वहां गए थे। लेकिन 8 तारीख से नेपाल में विरोध प्रदर्शन, आगजनी, लूटपाट और गोलाबारी से हालात बिगड़ गए। परिजनों से फोन पर बातचीत में श्रद्धालुओं की घबराहट साफ झलक रही है। प्रदर्शनकारियों के डर से सभी लोगों ने होटलों में शरण ले रखी है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *