पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना के अंतर्गत गणपुरा गांव में नदी किनारे अज्ञात महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी निधि द्विवेदी ने आज अपने कार्यालय में सभी पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी। 6 सितंबर को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तालडीह गणपुरा गांव के पास नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। शव के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे,जिसको देख अनुमान लगाया गया। महिला की हत्या कर शव को पाकुड़िया थाना प्रभारी के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की एसआईटी टीम ने

जांच के दौरान मृतका की पहचान मुन्नी हेम्ब्रम के रूप में की। शव की पहचान मृतका के पति ने की और उसने अंतिम संस्कार भी किया। जांच में यह भी पता चला कि मृतका के साथ आखिरी बार रतन मडैया, जो तालडीह गणपुरा गांव का निवासी है, देखा गया था। इस आधार पर पुलिस ने रतन मडैया को 11 सितंबर को लखिजोल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

