जिला प्रशासन पाकुड़ एवं बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से रविन्द्र भवन में प्रोजेक्ट प्रयास के तहत एंडवेर अकादमी के तृतीय बैच का शुभारंभ तथा द्वितीय बैच के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अनीता पुरती, पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस के उप महाप्रबंधक वेनकटा नारायणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीसरे सत्र के कोचिंग का शुभारंभ किया गया है।उक्त अकादमी में तृतीय बैच के छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराया गया।प्रतिभावान विद्यार्थी पीछे न रह जाए।

आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभागियों को तैयार करना इस कोचिंग संस्थान का मकसद है। छात्रों को स्टडी मटेरियल भी मुफ्त में दिया गया है। उपायुक्त ने छात्रों को अपने हुनर के आधार पर जिला व देश का नाम रौशन करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने सफलता पाने के लिए लक्ष्य पर फोकस रखने की अपील की।

