अज़हर इस्लाम ने कराया अस्थाई ब्रीज का निर्माण

अज़हर इस्लाम ने कराया अस्थाई ब्रीज का निर्माण


सदर प्रखंड के इलामी पंचायत के साजा पाड़ा मोहल्ले में बरसात के बाद पूरा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाने के हालात में महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया था। घर से निकलते ही कपड़े भीग जाते थे और लोग परेशान थे। इस स्थिति ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर पूर्व प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने अस्थायी रूप से करीब 130 फुट लंबा ब्रिज बनवाया ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में पूर्व प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने कहा कि वे चुनाव जरूर हारे हैं, लेकिन गरीब और आम जनता की सेवा ही उनकी असली जीत है। सत्ता और कुर्सी आती जाती रहती है, मगर जनता की सेवा करना ही एक सच्चे नेता का धर्म है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *