धनबाद जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र के मुंडा धौड़ा इलाके में 5 सितंबर को हुए भू-धंसान हादसे में 6 लोगों की मौत के बाद अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस को सीधे जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह

महज लापरवाही नहीं बल्कि हत्या है। अंबा प्रसाद ने मांग की कि बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। फिलहाल, हादसे की जांच जारी है, लेकिन पीड़ित परिवारों में आक्रोश और आंसू दोनों देखे जा रहे हैं।

