दिल्ली में एक नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता एक सरकारी बैठक में उनके साथ बैठे दिखाई दिए। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। बैठक रविवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। AAP के प्रभारी सौरभ भारद्वाज ने बैठक में CM के पति की उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अनौपचारिक रूप से अधिकार का प्रयोग करने जैसा लग रहा है। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया। दिल्ली भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि मनीष गुप्ता केवल

सीएम के पति नहीं हैं, बल्कि शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र की देखरेख कर रहे थे। उन्होंने लोगों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और बैठक सिर्फ अधिकारियों के लिए नहीं थी। भाजपा ने AAP को भी निशाने पर लिया और कहा कि इस बैठक में CM और उनके पति की उपस्थिति में कोई गलत बात नहीं थी।

