पटना वासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राजधानी पटना में मेट्रो ट्रेन का सपना साकार होने के करीब है। पहली बार मेट्रो डिपो से बाहर निकली और एलिवेटेड ट्रैक पर सफल ट्रायल किया गया। करीब साढ़े चार किलोमीटर के ट्रैक पर मेट्रो की रैक आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशनों से होकर गुज़री। ट्रायल से पहले पूजा-अर्चना हुई और नारियल फोड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान रोलिंग स्टॉक की फिटनेस, ओएचई यानी इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम और ट्रैक की स्थिरता का परीक्षण किया गया। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अलग-अलग सेगमेंट पर

भी ट्रायल जारी रहेगा। हर सुरक्षा मानक पर खरा उतरने के बाद इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। गेरुआ रंग में रंगी मेट्रो पर गोलघर, महात्मा बुद्ध और महावीर मंदिर जैसे पटना की सांस्कृतिक पहचान वाले चित्र लगाए गए हैं। यह मेट्रो अब राजधानी की नई पहचान बनने जा रही है।

