बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा फिर से शुरू हो गई है! उत्तराखंड सरकार ने खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण 5 सितंबर तक रोकी गई यात्रा को फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया है । ऋषिकेश में 200 से अधिक यात्री अब तक यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. जैसे ही प्रशासन ने यात्रा को फिर से खोले जाने का आदेश जारी किया रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई. दरअसल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा फिर से शुरू होने

के इंतजार में ऋषिकेश में डटे हुए थे. उनको जैसे ही पता चला कि यात्रा पर लगी रोक हट गई है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यात्री फिर से बाबा के दर्शन के लिए निकलने लगे हैं. वहीं नए यात्रियों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है. गंगोत्री और यमुनोत्री धामों पर अभी निर्णय लंबित है; प्रशासन समीक्षा कर रहा है—इन दोनों मार्गों को खोलने का निर्णय बाद में लिया जाएगा।

