अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक और सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और उन्हें फ्रॉड घोषित कर दिया है । इससे पहले SBI और बैंक ऑफ इंडिया भी आरकॉम के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं आरकॉम के शेयरों में भी भारी

गिरावट आई है, जो कि 2.8% की गिरावट के साथ 1.39 रुपये पर आ गया है । अनिल अंबानी की कंपनी पर कई सरकारी बैंकों का बड़ा कर्ज है, जिसकी वजह से उन्हें यह मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। आरकॉम ने एक बयान में कहा है कि वह इस मामले में कानूनी सलाह लेगी और आगे की कार्रवाई करेगी ।

