पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र काफी हंगामेदार रहा। विपक्षी सदस्यों की लगातार नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सदन को संबोधित किया। ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला और कहा कि शोर

मचाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा में माहौल इतना गरमाया रहा कि स्पीकर को कई बार सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी।

