ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार एवं क्षेत्रीय अधिकारी शशांक कुमार झा मौजूद रहे । ज्ञात हो कि भारतीय रेलवे एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच एक समझौता हुआ है जिसके तहत जितने भी रेलवे कर्मचारी का सैलरी अकाउंट स्टेट बैंक आफ इंडिया में है, उन्हें सभी तरह की सुविधाओं से रूबरू कराया जाए एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा ऐसे खाता धारकों को जिनका नियमित वेतन शाखा में आता है उसे आकस्मिक जीवन दुर्घटना बीमा, सामान्य मृत्यु जीवन बीमा,एटीएम द्वारा लेनदेन पर छूट,ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर छूट, शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने पर छूट तथा एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया जाए।ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव के पहल पर पाकुड़ क्षेत्र में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के साथ बैंक अधिकारी की एक बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता कामरेड अखिलेश चौबे द्वारा की गई एवं इस बैठक में बैंक के अधिकारियों द्वारा रेलवे कर्मचारियों की

शंकाओं का समाधान किया गया। प्रत्येक रेलवे कर्मचारियों को अपने वेतन खाते को रेलवे सर्विस पैकेज में परिवर्तित करने हेतु अनुरोध एवं सुझाव दिया गया। बताते चलें कि जितनी भी सुविधा स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा दी जा रही हैं इसके लिए रेलवे कर्मचारियों को कोई भी अतिरिक्त भुगतान नहीं करनी पड़ेगी एवं भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटनाओं में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एक मजबूत सहयोगी के रूप में आगे आएगा जिससे रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को काफी राहत मिलेगी । इस बैठक में बैंक अधिकारियों का रवैया काफी सहयोग पूर्ण रहा एवं उन्होंने अपने शाखा परिसर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को उच्च गुणवत्ता वाले सुविधाओं को देने का आश्वासन दिया ताकि बैंक एवं ग्राहक के बीच एक आपसी और मधुर सामंजस्य स्थापित हो सके। जागरूकता शिविर के आयोजन में शाखा सचिव एवं शाखा अध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष अमर कुमार मल्होत्रा,अखिलेश कुमार,संतोष कुमार यादव, रामकुमार यादव निरंजन कुमार तत्पर दिखे एवं पाकुड़ में कार्यरत विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक राजू कुमार, संकेत विभाग के पर्यवेक्षक रणधीर कुमार माल गोदाम के पर्यवेक्षक अमित कुमार,दूरसंचार विभाग के पर्यवेक्षक संजय कुमार ओझा शामिल हुए एवं बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

