मैन इंडस्ट्रीज के शेयर 9.5% उछले

मैन इंडस्ट्रीज के शेयर 9.5% उछले

मैन इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 3 सितंबर को तेज उछाल देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 9.5 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को 1700 करोड़ रुपये का एक नया एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर कई तरह के कोटेड पाइप्स की सप्लाई के लिए मिला है। इनकी डिलीवरी अगले 6 से 12 महीनों में पूरी की जाएगी। इस नए ऑर्डर के साथ कंपनी का कुल अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक अब बढ़कर लगभग 4,700 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने कहा कि नया ऑर्डर मजबूत कारोबारी माहौल के साथ ग्राहकों के भरोसे को भी दिखाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *