तू डाल डाल तो हम पात पात…कैमूर में शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब तस्कर लिंक रोड के रास्ते यूपी से बिहार सप्लाई जारी रखे हुए हैं। ताजा मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गाँव का है। बाइक पर शराब ले जा रहे तस्कर गड्ढे में गिर गए और सड़क किनारे बैठे किसान को टक्कर मार दी। घायल किसान ने तस्कर को नहर से बाहर निकाला, लेकिन शराब तस्कर ने हथियार से फायरिंग शुरू कर दी।बिहार में शराबबंदी के बाद तस्करों के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। पुलिस सड़कों पर गश्त कर रही है, लेकिन तस्कर लिंक रोड पकड़कर शराब

की सप्लाई कर रहे हैं। सोमवार की रात खेत के पास बैठे किसान अमरेंद्र कुमार के बड़े भाई धीरेंद्र कुमार को बाइक सवार शराब तस्करों ने धक्का मार दिया। बाइक नहर में पलट गई। जैसे ही धीरेंद्र चिल्लाए, पीछे से आए साथी तस्करों ने हवाई फायरिंग की और शराब लेकर भाग गए। सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची और नहर में गिरी बाइक और दो खोखे जप्त किए। मामले की जांच जारी है।

