मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जमकर निशाना बनाया। मोहन यादव ने कहा कि केजरीवाल जेल में रहते हुए मुख्यमंत्री का पद “बेशर्मी से” चला रहे थे और इसे ध्वस्त करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सीएम का पद अत्यंत पवित्र होता है, जिसे डीजी और पूरा राज्य सम्मान देता है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि जेल में रहते हुए भी उन्होंने इस्तीफा

देने का नैतिक दायित्व नहीं निभाया। मोहन यादव ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी और शिबू सोरेन जैसे पूर्व सीएम ने कभी ऐसी बेशर्मी नहीं दिखाई। उन्होंने केजरीवाल को “कलंकी” कहा और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस कलंक को ध्वस्त किया।

