
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन की अपनी यात्रा पूरी कर चीन के तियानजिन से भारत के लिए रवाना हो गए। जापान में पीएम मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इसके बाद चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में शामिल होकर क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग के मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

