मिशन हेल्थी

मिशन हेल्थी


आज दिनांक 1 सितंबर को “मिशन हेल्दी भारत ने धनबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग, धनबाद, झारखंड में जागरूकता अभियान चलाया जिसका अध्यक्षता छात्र नेता किशोर झा ने किया । छात्र नेता किशोर झा ने तपसी उपाध्याय जी को मोमेंटो देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया । मिशन हेल्दी भारत – देश का सबसे बड़ा जागरूकता अभियान, जिसका नेतृत्व 23 वर्षीय युवती तपसी उपाध्याय (जिन्हें पूरे भारत में “बी.टेक पानी पुरी वाली” के नाम से जाना जाता है), आज धनबाद पहुँचा और यहाँ धनबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। मिशन के चार प्रमुख उद्देश्य यह अभियान पूरे भारत में सामाजिक परिवर्तन के चार महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम कर रहा है: ⿡ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता ⿢ पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर संवेदनशीलता ⿣ पशु क्रूरता का अंत और करुणामय जीवन को बढ़ावा ⿤ युवा सशक्तिकरण एवं नेतृत्व विकास नर्सिंग छात्रों के साथ सार्थक संवाद सत्र में पशु क्रूरता को रोकने के व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा हुई, जैसे: ✔ प्लांट-बेस्ड डाइट को अपनाना, जिससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि पशुओं का जीवन भी सुरक्षित रहता है। ✔ दूध, मांस और चमड़े से बने उत्पादों की खपत को कम करना। ✔ स्थानीय समुदायों को पशु अधिकारों के प्रति जागरूक करना और वैकल्पिक आजीविका को बढ़ावा देना।

इन पहलुओं पर चर्चा के दौरान वर्ल्ड वेगन विज़न (WVV) का उल्लेख विशेष रूप से किया गया, जो इस अभियान में एक प्रमुख सहयोगी संगठन है और पूरे भारत में पशु कल्याण एवं करुणा-आधारित जीवनशैली को बढ़ावा दे रहा है। इस संस्था के सहयोग ने इस मिशन को और सशक्त और प्रभावशाली बनाया है। संपूर्ण भारत यात्रा – एक अनोखा अभियान 9 मार्च 2025 को मेरठ से शुरू हुई यह संपूर्ण भारत यात्रा अब तक 10 राज्यों को कवर कर चुकी है, जिनमें उत्तरी-पूर्वी भारत के सभी राज्य शामिल हैं। यह यात्रा बुलेट बाइक के माध्यम से चलाई जा रही है और इसका उद्देश्य देशभर के स्कूलों, कॉलेजों, और समुदायों को जोड़ना है। छात्र नेता किशोर झा ने तपसी उपाध्याय जी का हौसला बढ़ाया और इस मुहिम में बढ़ चढ़कर अपना साथ दिया और कहा स्वास्थ्य है तो सब है अपने निजी दिनचर्या को स्वच्छ भोजन एवं पौष्टिक आहार लेने से हमारे शरीर में बीमारी से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होती है और तापसी जी ने जो अवेयरनेस फैलाया है हम सब मिलकर उसका पालन करेंगे । और उन्होंने आश्वासन दिया जब भी मेरा आवश्यकता पड़े हमेशा सामाजिक चीजों में जिसमे राष्ट्र का देश का अपने लोगों का भला हो उसके लिए छात्र नेता किशोर झा सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा । इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने अपनी भागीदारी दिखाई और इस मुहिम में जुड़े । प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *