
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस अहम बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शांति और सहयोग के सभी प्रयासों का स्वागत किया गया। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच रिश्ते विश्वसनीय और भरोसेमंद हैं, जो बदलते वैश्विक हालात में और मज़बूत हो रहे हैं।

