हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। सेंसेक्स 19.34 अंक (0.02%) चढ़कर 79,828.99 पर खुला। निफ्टी 50 5.85 अंक (0.02%) की बढ़त के साथ 24,432.70 पर खुला। सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में इंफोसिस 1.56%

की सबसे बड़ी बढ़त के साथ आगे रहा, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.64% गिरावट के साथ शीर्ष लूज़र रहा। निफ्टी 50 में 50 में से 40 शेयर हरे निशान में, 8 लाल निशान में और 2 बिना बदलाव के खुले। पिछले हफ्ते अमेरिकी टैरिफ असर से सेंसेक्स 1,497 अंक और निफ्टी 443 अंक गिरा था।

