
मुंबई में कोस्टल रोड गार्डन्स के विकास को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि यह सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि मुंबई को हरियाली और सुकून देने वाला तोहफ़ा है। गार्डन्स से शहर को नया “ग्रीन लंग” मिलेगा, जहां स्थानीय पौधों और पेड़ों से बायोडायवर्सिटी बढ़ेगी। समुद्र किनारे बने ये हरित स्थल मुंबईकरों के लिए वॉकिंग, योगा और परिवार संग समय बिताने की बेहतरीन जगह बनेंगे। नीता अंबानी का विज़न है कि कोस्टल रोड गार्डन्स मुंबई को प्रदूषण से राहत और आने वाली पीढ़ियों को टिकाऊ पर्यावरण दें।

