दिनांक 29 अगस्त 2025 को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। यह आयोजन भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ, जिसका थीम था “एक घंटा खेल के मैदान में”। क्रिकेट मैच बी.सी.ए., बी.बी.ए. व डिप्लोमा प्रथम वर्ष और बी.टेक द्वितीय वर्ष के छात्रों के बीच खेला गया। बैडमिंटन में संध्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं शतरंज में अर्श और

अमन ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। कैरम प्रतियोगिता में राज नंदिनी और शेख अफिया विजेता रहीं, तथा टेबल टेनिस में शुभम और राज कुमार ने बाज़ी मारी। कॉलेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार ने छात्रों को संबोधित कर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह और सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

