
C-वोटर सर्वे के अनुसार, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो NDA को 324 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि INDIA ब्लॉक को 208 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव 2024 में NDA को 293 और INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिली थीं। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन को लेकर भी रुझान सामने आया है। 34% लोगों ने मोदी के प्रदर्शन को बहुत अच्छा, 24% ने अच्छा, 13% ने औसत, 13% ने खराब और 14% ने बहुत खराब बताया। पार्टी वाइज सीटों की बात करें तो बीजेपी को 260, कांग्रेस को 97 और अन्य को 186 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर के हिसाब से NDA को 46.7% और INDIA ब्लॉक को 40.9% वोट मिलने की संभावना जताई गई है। इससे पता चलता है कि NDA अभी भी चुनावी रेस में आगे है।

