दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए एक खास दिन रहा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने टीम के आखिरी लीग मुकाबले में डेब्यू किया। आर्यवीर को यश ढुल की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया, जो दलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं थे। डेब्यू मैच में उन्होंने पिता की तरह आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच पाए। मीडिया से बात करते हुए आर्यवीर ने कहा कि शुरुआत में थोड़ी नर्वसनेस थी, लेकिन दो बाउंड्री के बाद

आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने कहा, “जब पापा बोलेंगे तो सुनना तो पड़ेगा ही।” अब सेंट्रल दिल्ली किंग्स की नजर प्लेऑफ पर है। 29 अगस्त को उनका क्वालीफायर-1 मुकाबला ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा। लीग स्टेज में दोनों टीमों का पिछला मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 62 रनों से जीत लिया था।

