दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन में बड़ा सुधार। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। इन 100 बसों में 50 पुनर्निर्मित ‘यू’ स्पेशल बसें भी शामिल हैं, जो 30 साल बाद फिर से सड़क पर लौट रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई और पुनर्निर्मित बसों से यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुगमता

मिलेगी। ये कदम दिल्ली की बस सेवा को और अधिक आधुनिक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है।

