दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि ट्रंप कायर हैं और वह उन देशों के सामने झुक गए हैं, जो मजबूती से उनके खिलाफ खड़े रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्या

मजबूरी है, जो इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, तो भारत को भी अमेरिकी सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए था। उन्होंने साफ कहा कि भारत कोई कमज़ोर देश नहीं है, बल्कि 140 करोड़ लोगों का विशाल बाज़ार है और सरकार को अमेरिकी दबाव के आगे झुकना नहीं चाहिए।

