मुंबई के अंधेरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर यात्री को बार-बार थप्पड़ मारता दिख रहा है। घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अंधेरी आरटीओ ने सख्त कदम उठाए हैं। ड्राइवर पर 500 रुपये का ई-चालान काटा गया है और उसका परमिट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यही नहीं, ड्राइवर का ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक किराए को लेकर यात्री और ड्राइवर के बीच विवाद हुआ था। लेकिन वीडियो में

साफ दिखाई देता है कि युवक बार-बार माफी मांगता है और पैर भी छूने की कोशिश करता है, फिर भी ड्राइवर लगातार मारपीट करता है। इस मामले की जांच डीएन नगर पुलिस कर रही है। हालांकि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना को लेकर गुस्सा जताया और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

