पाकुड़ प्रखंड के विक्रमपुर ग्राम में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को पक्का मकान मिला। अध्यक्ष, पंचम राज्य वित्त आयोग झारखंड अमरेन्द्र प्रताप सिंह, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं मुखिया ने संयुक्त रूप से लाभुक के नवनिर्मित अबुआ आवास का फीता काटकर व नारियल फोड़ कर गृह प्रवेश कराया। लाभुक ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार जताया। कहा कि हमलोगों के पास रहने के लिए पक्के का मकान नहीं था। कच्चे मकान में किसी तरह गुजर बसर करते थे। सरकार के मदद से आज हमलोगों के पास पक्का का मकान बन गया। अध्यक्ष ने कहा कि अबुआ आवास योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब और बेघर नागरिकों को पक्का घर उपलब्ध कराना था। अबुआ आवास योजना के तहत, लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की

जा रही है।उपायुक्त ने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से बेघर और जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने हेतु छत उपलब्ध कराई जा रही है।माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि सभी का अपना घर हो। इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि घर देखकर बहुत ही अच्छा लगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूर लेने का अनुरोध किया। साथ ही लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया। कहा कि आज पूरे जिले में 1500 अबुआ आवास में एक साथ गृह प्रवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा जिला प्रशासन आप लोगों के साथ है।

