
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में प्रत्येक माह वृद्धाश्रम का दौरा किया जाता रहा है इस दौरान ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व एक वृद्ध रामपाल उर्फ बच्चालाल साह का जमीन पर गिरने से कमर की हड्डी फैक्चर हो गया था जो सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एवं वृद्धाश्रम कर्मी ने मिलकर सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती कराया गया था जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर चिकित्सक द्वारा जांच कराया गया जिसमें कमर की हड्डी फैक्चर होने और ब्लड के कमी के साथ ऑपरेशन करने की बात चिकित्सक द्वारा बताया गया था।इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह एवं सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चंद्र शेखर घोष ने बुजुर्ग रामपाल उर्फ बच्चालाल साह को अपना रक्त देकर ऑपरेशन की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए रक्त दान किया। जिससे बुजुर्ग का सफल ऑपरेशन को लेकर प्रक्रिया चल रही है शाम सात बजे ऑपरेशन किया जाना है। इस दौरान वृद्धाश्रम के कर्मी सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में कार्यरत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स खुदु राजवंशी मजूद रहे।

