इस वक्त बड़ी खबर कैमूर से है जहां सोनहन से कोचिंग कर के बाइक से घर लौट रहा दसवीं क्लास की छात्र का सड़क दुर्घटना में हुई मौत, बुझ गया घर का एक लौता चिराग, सूचना मिलते ही परिजनों मे मचा कोहराम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा भभुआ सदर अस्पताल, मामला सोनहन थाना क्षेत्र के सादे कवई गांव का है, मृतक छात्र सोनहन थाना क्षेत्र के तमाड़ी गांव निवासी अजय चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र अभय कुमार उर्फ गोलू कुमार बताया जाता है, वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मीरीया पंचायत समिति प्रतिनिधि रिंकू कुमार ने बताया कि मृतक भभुआ टाउन हाई स्कूल का दसवीं क्लास का छात्र है जो आज सुबह सोनहन से कोचिंग कर के अपने दो मित्रों के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी सादे कवई गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक में बाइक की जोरदार टक्टर हो गया,

जहां इसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, लेकिन फिर भी वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने इसे मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी दो दोस्तों को थोड़ी बहुत चोट आई थी जिसका इलाज किया गया है, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिंकू कुमार ने बताया कि मृतक घर का एक ही बेटा था बाकी तीन बहने हैं इस घटना से उसके घर का चिराग बुझ गया, उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मृतक काफी गरीब परिवार से इसलिए उसके परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

