बड़ी खबर मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार से आ रही है। यहाँ चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया है। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 से 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नारंगी फाटा इलाके में हुई। इमारत के पिछले हिस्से की चौथी मंजिल अचानक भरभरा कर गिर गई। नगर निगम ने इस इमारत को पहले ही अतिधोकापूर्ण यानी खतरनाक घोषित कर दिया था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक छह लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। आशंका है कि 15 से 20 लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बचावकर्मी बच्चों को मलबे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिख रहे हैं। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

