खबर कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से है… जहां तीज पर्व पर नहाने गए तीन बच्चों में से दो की मौत हो गई है… जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है… इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पोखरा (तालाब) में नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चे अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य किया और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन

डॉक्टरों ने गजेंद्र यादव की पुत्री अंशिका कुमारी (13 वर्ष) और खुशबू कुमारी (11 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है और गांव में तीज की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

