धनबाद में 650 डीलरों को मिला स्मार्ट-पीडीएस का प्रशिक्षण 

धनबाद में 650 डीलरों को मिला स्मार्ट-पीडीएस का प्रशिक्षण 

धनबाद न्यू टाउन हॉल में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 650 से अधिक पीडीएस डीलरों को स्मार्ट-पीडीएस सिस्टम की बारीकियाँ सिखाई गईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी ने की। उन्होंने बताया कि स्मार्ट-पीडीएस, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस नई व्यवस्था से लीकेज पर रोक लगेगी, सब्सिडी वाले खाद्यान्न का समय पर वितरण हो सकेगा और रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए डिजिटल शासन को बढ़ावा मिलेगा। सिस्टम में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और ई-पॉस मशीन जैसी आधुनिक तकनीकें जोड़ी गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान विजन टेक कंपनी, रांची से आए इंजीनियर मंतोष कुमार ने डीलरों को लॉगिन, वितरण, ट्रैकशीट और ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया समझाई। वहीं डीलरों की तकनीकी समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *