धनबाद के सर्किट हाउस में आज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या श्रीमती शबनम परवीन ने की। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत संचालित योजनाओं, शिकायतों के निस्तारण और आकस्मिक खाद्यान्न कोष की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कोष का व्यापक प्रचार-प्रसार हो ताकि प्राकृतिक आपदा, सूखा या अन्य आपात स्थिति में जरूरतमंद परिवारों को

तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान श्रीमती परवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुहाटांड पहुँचीं, जहाँ बच्चों ने मेन्यू के अनुसार मिड-डे मील मिलने की पुष्टि की। उन्होंने एमटीसी केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहाँ बच्चों की सही देखभाल और माताओं को प्रतिदिन ₹130 की राशि मिलने पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9142622194 पर दर्ज करा सकते हैं।

