सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला शुरू हो गया है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 25 अगस्त को भी सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 100345 रु के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है यानी भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी महंगा हुआ है. राष्ट्रीय स्तर पर 995 % शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 99943 रुपये है,

वहीं, 916 % शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो ये आज 91916 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, 750 % शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 75259 रुपये है और 585 % शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 58702 रुपये है. चांदी का भाव आज 116533 रुपये किलो है, आपको बता दें की इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होंगे.

