केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिज़र्व तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन सड़क परियोजना की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। गडकरी ने कहा कि इस सड़क से न केवल पर्यटन को बढ़ावा

मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोज़गार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे। सड़क निर्माण से टाइगर रिज़र्व कॉरिडोर का सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा, साथ ही प्रदेश की पर्यटन छवि को नई पहचान मिलेगी।

