मध्यप्रदेश से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। बरसात के मौसम में लोग अक्सर अपनी रोज़ी-रोटी के लिए रेहड़ी-पटरी और ठेले लगाकर भुट्टे बेचते हैं। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐसी ही बहनों को भुट्टे का व्यवसाय करते देखा। मुख्यमंत्री तुरंत वहां रुके, बहनों को प्रोत्साहित किया और उनके बच्चों से भी मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और आशीर्वाद लिया। मोहन यादव ने कहा कि यह पल उनके लिए आनंद और आत्मीयता से भरा हुआ था। प्रदेश में इसे ज़मीन से जुड़े नेतृत्व का उदाहरण माना जा रहा है।

